Narnaud Mandi News : खराब मौसम और किसान
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), नारनौंद : मौसम खराब होने की वजह से किसानों की अनाज मंडी और खेतों में पड़ी हुई करीब दो लाख क्विंटल धान की फसल नहीं किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीर खड़ी कर दी है क्योंकि अनाज मंडी में पहले से ही हजारों क्विंटल धान की फसल शैड के नीचे पड़ी हुई है। क्योंकि फसल की खरीद काफी धीमी गति सी हो रही है और उठान का कार्य भी देर से शुरू होने के बाद धीमी गति से ही चल रहा है।
किसानों ने बताया कि अगर खराब मौसम की वजह से बारिश आ गई तो उनको लाखों रुपए का नुकसान होगा। किसान ही ऐसा व्यापार करता है जिसका ऊपर वाला ही रखवाला है। जिसका सारा सामान खुले आसमान के नीचे ही पड़ा रहता है क्योंकि सरकार और प्रशासन की तरफ से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए जाते।
खराब मौसम के चलते हल्की बारिश चल रही है। जिसके कारण किसानों की फसलों में नमी आ रही है और इसके बाद फसल को बेचने में काफी परेशानी होगी। अगर बारिश ज्यादा हो गई तो किसानों की फसल पूरी तरह से ही भीग जाएगी जिसके कारण फसल खराब होने के कगार पर पहुंच जाएगी। अगर बात करें नारनौंद अनाज मंडी में अभी तक एक लाख 91 हजार क्विंटल धान की फसल पहुंच चुकी है। जिसमें से एक लाख 21 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है और सिर्फ 93 हजार हजार क्विंटल ही फसल का उठान हो पाया है। ऐसे में करीब एक लाख क्विंटल फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है। वही मंडी में जगह न होने के कारण किसानों के खेतों में भी धान की करीब एक लाख क्विंटल फसल खुले आसमान के नीचे ही पड़ी हुई हैं।

किसान कुलबीर संदीप वीरेंद्र जोगिंदर शमशेर रणधीर भारत सिंह इत्यादि ने बताया कि मंडी में सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिल रही। फसल बेचने में बड़ी परेशानी आ रही है और फसल मंडी के बाहर खुले आसमान के नीचे ही पड़ी हुई है। कुछ फसल खेतों में भी स्टॉक की हुई है। अगर बारिश हो गई तो काफी नुकसान होगा।
मार्केट कमेटी सचिव रवि श्योरान ने बताया कि किसानों की फसले खरीदी जा रही है। एक लाख 21 हजार क्विंटल फसल की खरीद हो चुकी है। उठान का कार्य भी चल रहा है। मंडी में बारिश के कारण फसल ना भीगे इसके लिए तिरपाल लगाने के लिए बोला गया है।










