हिसार के बार में हरियाणवी गाना बजाने से मना करने पर हंगामा | Hisar Bar Ruckus Over Haryanvi Song

By sunilkohar

Published On:

हिसार के बार में हरियाणवी गाना बजाने से मना करने पर हंगामा | Hisar Bar Ruckus Over Haryanvi Song

---Advertisement---

Haryanvi Rapper Song Vivad Hisar

हिसार : हिसार के मटका चौक स्थित निजी बार में हरियाणवी गाना ( Haryanvi Song ) बजाने की मांग को लेकर विवाद हो गया। ओल्ड कोर्ट काम्प्लेक्स के स्थित बार में एक युवक अपने 7-8 दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचा था। पार्टी के दौरान युवकों ने डीजे से एक Haryanvi Rapper Song बजाने की फरमाइश की, लेकिन बार प्रबंधन ने यह कहते हुए मना कर दिया कि यहां हरियाणवी गाने नहीं बजाए जाते। इस पर युवकों ने विरोध जताया और बार के अंदर व बाहर हंगामा किया।

Haryanvi Song Vivad Hisar

कालेज छात्र व उसके साथियों ने बार प्रबंधन के इस फैसले पर नाराजगी जताई। युवकों का कहना था कि हरियाणा में ही हरियाणवी गाने बजाने पर रोक लगाना प्रदेश के कलाकारों और संस्कृति का अपमान है। यदि बार प्रबंधन ने किसी विशेष प्रकार के गानों पर रोक लगाई हुई है तो इसकी जानकारी प्रवेश द्वार या रिसेप्शन पर नोटिस लगाकर देनी चाहिए, ताकि ग्राहक पहले ही अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार निर्णय ले सकें।

हरियाणवी गाने बजाने पर रोक लगाने का फैसला

वहीं, बार मालिक ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हरियाणवी गाने बजाने पर रोक लगाने का फैसला ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। उनका दावा है कि बार में हरियाणवी गाने बजने के दौरान कई बार युवा जोश में आकर आपस में उलझ जाते हैं। इससे दूसरे ग्राहकों को भी परेशानी होती है। Haryanvi Rapper Songs को लेकर बार में करीब 10 से 12 बार झगड़े हो चुके हैं।

Leave a Comment