हिसार के बार में हरियाणवी गाना बजाने से मना करने पर हंगामा | Haryanvi Rapper Song Vivad Hisar

हिसार के बार में हरियाणवी गाना बजाने से मना करने पर हंगामा | Hisar Bar Ruckus Over Haryanvi Song

हिसार : हिसार के मटका चौक स्थित निजी बार में हरियाणवी गाना ( Haryanvi Rapper Song ) बजाने की मांग को लेकर विवाद हो गया। ओल्ड कोर्ट काम्प्लेक्स के स्थित बार में एक युवक अपने 7-8 दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचा था। पार्टी के दौरान युवकों ने डीजे से एक हरियाणवी रैपर का गाना बजाने की फरमाइश की, लेकिन बार प्रबंधन ने यह कहते हुए मना कर दिया कि यहां हरियाणवी गाने नहीं बजाए जाते। इस पर युवकों ने विरोध जताया और बार के अंदर व बाहर हंगामा किया।