Sonipat Gohana Property Dealer Bijender Pahal Murder Case
सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल को गोलियों से भून दिया। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बदमाश Gohana Property Dealer Murder के वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गोहाना में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Rohtak Road Gohana Firing : गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल पर हमला उस समय हुआ जब शुक्रवार शाम को वे रोहतक रोड स्थित अपने ऑफिस से निकलकर गाड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों से बचने के लिए बिजेंद्र पहल गाड़ी की तरफ भागे और खिड़की खोलकर अंदर बैठने लगे, लेकिन इसी दौरान उन्हें गोली लग गई और वे वहीं गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस Property Dealer Bijender Pahal Murder के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
मृतक प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा पहल मूल रूप से सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के गांव गुमड़ के रहने वाले थे। वे पिछले काफी समय से गोहाना शहर के आदर्श नगर में रह रहे थे और रोहतक रोड पर उन्होंने ‘शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर’ के नाम से अपना ऑफिस खोला हुआ था। वे जमीन खरीदने और बेचने का काम करते थे।
Property Dealer Shot Dead in Gohana Sonipat
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब बिजेंद्र पहल घर जाने के लिए अपने ऑफिस से बाहर निकले ही थे। बदमाशों ने Property Dealer पर करीब 10-15 राउंड फायरिंग की। आशंका जताई जा रही है कि Gohana Property Dealer Murder से पहले बदमाशों ने उनकी पूरी रेकी की थी और मौका मिलते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।











