Jind Kaithal Highway Accident : जींद-कैथल मार्ग पर शुक्रवार करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने लोडिंग टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मृतक के स्वजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पेगां निवासी मोहन लाल और फरैण कलां निवासी 30 वर्षीय प्रदीप, जो फिलहाल नगूरां में रहता था, अपने साथी दीपक के साथ सब्जी बेचने का काम करते ये। शुक्रवार सुबह तीनों जींद सब्जी मंडी से सब्जी लेकर लोडिंग टेंपो में नगूरां जा रहे थे। जब वे जींद शहर से बाहर निकलकर तेगबहादुर गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रदीप नीचे गिर गया और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
jind Kaithal Road Accident में दीपक और मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को Civil Hospital Jind (नागरिक अस्पताल) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए PGI रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के समय प्रदीप लोडिंग टेंपो के पीछे बैठा हुआ था। मृतक अपने पीछे सात साल की बेटी और पत्नी छोड़ गया है। जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने स्वजनों की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।











