Narnaud Brick Kiln Owner Attacked Over Money Dispute; Extortion Case Filed
Hansi News: नारनौंद के गांव खरबला स्थित आंनद ईंट भट्ठा मालिक योगेश फौगाट ने रोहतक जिले के गांव मदीना निवासी शुभम और उसके एक अज्ञात साथी पर सुए से हमला करने का आरोप लगाया है। झज्जर निवासी 51 वर्षीय योगेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दोनों ने एक सप्ताह में 50 लाख रुपये न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
आंनद ईंट भट्ठा मालिक योगेश फौगाट पर हमला
आंनद ईंट भट्ठा मालिक योगेश फौगाट के अनुसार, 15 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे शुभम एक युवक के साथ बाइक पर गांव खरबला में उसके ईंट भट्ठे पर आया। उसने रुपये के लेनदेन में गलत हिसाब करने की बात कही। योगेश ने उसे अपने पिता के साथ आकर बात करने को कहा। दोनों वहां से चले गए। करीब आधे घंटे बाद भट्ठे के मुंशी विजय ने फोन कर बताया कि दो लोग मजदूरों से मारपीट कर रहे हैं और उन्हें गाड़ी में ईंटें भरने से रोक रहे हैं।
योगेश का आरोप है कि भट्ठे पर लौटकर उन्होंने मजदूरों से मारपीट करने पर टोका तो दोनों ने उन पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार किए। बचकर निकलने की कोशिश में उनका रास्ता रोका और गिरने पर लात-घूंसे मारे।
बाक्स: डाक्टरी रिपोर्ट में चार चोटें दर्ज
राजबीर घायल योगेश को नागरिक अस्पताल हांसी ले गए। वहां से डाक्टरों ने उन्हें अग्रोहा रेफर किया। योगेश ने पुलिस को बताया कि वह रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डाक्टरी रिपोर्ट में चार चोटें दर्ज हैं। सोरखी चौकी पुलिस ने 16 नवंबर को उनका बयान दर्ज किया।













