कभी गांव में खेलते थे टेनिस बॉल, आज IPL में छाए हरियाणा के प्रवीण कुमार—पूरी कहानी
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) : नारनौंद के गांव गलियों से क्रिकेट की शुरुआत करके गांव के स्कूल के मैदान तक पहुंचने के बाद सफर शुरू हुआ इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग खेलने का। आज गांव राजथल का यह ऑल राउंडर खिलाड़ी प्रवीण कुमार आईएसपीएल लीग के लगातार तीसरी सीजन में हैदराबाद फाल्कन राइजर की तरफ से खेलकर अनूठी छाप छोड़ने का काम कर रहा है।
क्रिकेटर प्रवीण कुमार हांसी जिले के गांव राजथल के एक साधारण परिवार में जन्मे और जब गांव की गलियों में टेनिस की बाल से क्रिकेट खेलते थे तो किसी को आभास भी नहीं था कि वह एक दिन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में खेल कर लाखों रुपए कमा कर गांव का नाम रोशन करेगा। 29 वर्षीय प्रवीन कुमार ने 2018 में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था उसके बाद गांव की टीम में उसका चयन हुआ।
ISPL Falcon Risers Hyderabad team player Parveen Kumar

उसके ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद उसकी प्रतिभा निखर कर सामने आई और कम समय में ही वह हरियाणा, पंजाब, कोलकाता, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में खेलने के लिए जाने लगा। इस दौरान उसने अच्छा खेल खेलकर तीन गाड़ी, तीन बाइक, और दो स्कूटी और ट्रैक्टर सहित अनेक नगद इनाम जीतकर गांव का नाम रोशन किया। उसके बाद उसने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल दी और उसका चयन हो गया 2024 में लीग के दूसरे सीजन में वह हैदराबाद के लिए साढ़े छह लाख रुपए में खरीदे गए।
Falcon risers hyderabad Team Player प्रवीण कुमार का बेहतरीन प्रदर्शन, 21 विकेट लेकर सीजन के बेस्ट बॉलर का अवार्ड जीता

उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद 2025 में हैदराबाद में ही उनको लख रुपए में खरीदा उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 21 विकेट लेकर सीजन के बेस्ट बॉलर का अवार्ड जीता। टीम में उनकी डाक जमती गई भाई हाथ के बेस्ट मैन और फास्ट बॉलर के रूप में उसकी पहचान पूरे देश में हो गई।
हनक ऐसी कि 17 लाख से शुरू हुई बोली, 21.5 लाख में फिर हैदराबाद ने थामा प्रवीण का हाथ
इस सीजन के लिए बोली लगनी शुरू हुई तो सबसे पहले अहमदाबाद लायन ने 17 लाख रुपए पहले बोली लगाई उसके बाद मांझी मुंबई ने 18 लाख उसके बाद श्रीनगर के वीर ने साढ़े 21 लाख रुपए बोली लगाई लेकिन हैदराबाद फाल्कन राइजर ने राइट टू मैच रूल का प्रयोग करके उनको साढ़े 21 लाख रुपए में ख़रीदा। वह लगातार हैदराबाद के लिए तीसरा सीजन खेल रहे हैं। दिसंबर के महीने में आईएसपीएल लीग के मैच गोवा में आयोजित किए जाएंगे।
टेनिस बॉल क्रिकेट का नया स्टार: हांसी के प्रवीण कुमार ने ISPL में गाड़े झंडे, हैदराबाद ने लगाया बड़ा दांव
खिलाड़ी प्रवीन कुमार ने बताया कि जब पहली बार क्रिकेट को खेला था तो पता नहीं था कि क्रिकेट यहां तक लेकर जाएगा लेकिन अब पूरी मेहनत के साथ वह क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। मेरा सपना हैं की एक दिन आईपीएल में खेल कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए वह लगातार दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बताया की क्रिकेट में वह तेज गेंदबाज मिचेल स्ट्राक और बल्लेबाजी में क्रिस गेल से काफी प्रभावित है। उन्हीं को आदर्श मानकर उनकी तरह महान बनने का काम करेंगे।








