ISPL में चमका हांसी का सितारा: प्रवीण कुमार को हैदराबाद फाल्कन राइजर ने 21.5 लाख में खरीदा
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) : हांसी का सितारा ने गांव गलियों से क्रिकेट की शुरुआत करके गांव के स्कूल के मैदान तक पहुंचने के बाद सफर शुरू हुआ इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग खेलने का। आज गांव राजथल का यह ऑल राउंडर खिलाड़ी प्रवीण कुमार आईएसपीएल लीग के लगातार तीसरी सीजन में हैदराबाद फाल्कन राइजर की तरफ से खेलकर अनूठी छाप छोड़ने का काम कर रहा है।







