Rohtak bike stolen in 25 seconds
Rohtak Latest News: रोहतक शहर में वाहन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। नए बस स्टैंड के नजदीक ताज होटल के सामने खड़ी एक बाइक को चोर महज एक मिनट 25 सेकंड में लेकर फरार हो गया। आरोपित ने पहले बाइक का लाक तोड़ा और फिर उसे लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात ताज होटल रोहतक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव टिटौली निवासी दिनेश कुमार ढाका बस सर्विस में ड्राइवर हैं। उनके भाई प्रमोद ने उन्हें चलाने के लिए बाइक दी हुई थी। दिनेश 13 नवंबर को बाइक लेकर रोहतक न्यू बस स्टैंड पर ड्यूटी करने पहुंचे थे।
शाम करीब सात बजे उन्होंने बाइक Taj Hotel Rohtak के सामने खड़ी की और ड्यूटी पर चले गए। रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
सीसीटीवी में लाक तोड़ता दिखा आरोपित : पीड़ित ने सुबह Taj Hotel Rohtak में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति बाइक का लाक तोड़कर ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान करने और बाइक बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।












