Rohtak Latest News: ताज होटल के सामने से महज 1 मिनट 25 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात
Rohtak Latest News: रोहतक शहर में वाहन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। नए बस स्टैंड के नजदीक ताज होटल के सामने खड़ी एक बाइक को चोर महज एक मिनट 25 सेकंड में लेकर फरार हो गया। आरोपित ने पहले बाइक का लाक तोड़ा और फिर उसे लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।







