हिसार: गौशालाओं के लिए सरकार ने खोला खजाना, मंत्री रणबीर गंगवा ने बांटे 1.20 करोड़ रुपये के चेक; जानें किसे मिला कितना फंड

By sunilkohar

Published On:

हिसार: गौशालाओं के लिए सरकार ने खोला खजाना, मंत्री रणबीर गंगवा ने बांटे 1.20 करोड़ रुपये के चेक; जानें किसे मिला कितना फंड

---Advertisement---

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गौशालाओं को वितरित किए 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के अनुदान चेक

हिसार आज की ताजा खबर: किसान धाम श्री लाडवा गौशाला में आयोजित अनुदान राशि वितरण समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार कोमुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं के संचालकों को चारा अनुदान राशि के रूप में कुल 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि के चेक वितरित किए।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा- गौ सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। हरियाणा सरकार गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने तथा गौसेवा के इस पवित्र संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने गौशाला संचालकों और समाजसेवियों द्वारा निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए किए जा रहे निस्वार्थ प्रयासों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बरवाला की इन गौशालाओं को जारी की गई अनुदान राशि :

बरवाला विधानसभा क्षेत्र की जिन गौशालाओं को यह सहायता राशि प्रदान की गई है, उनमें बाबा मोतीनाथ गौशाला, जुगलान को  19 लाख 64 हजार 385 रुपये, श्री लाडवा गौशाला को 18 लाख 66 हजार 166 रुपये,  श्री गोपाल गौशाला, टोहाना रोड बरवाला को 17 लाख 45 हजार 323 रुपये, श्री गौरक्षा सेवा समिति, अग्रोहा रोड बरवाला को 17 लाख 34 हजार 287 रुपये, श्री शिव गौशाला समिति, नयाणा को 16 लाख 78 हजार 4 रुपये तथा राधा कृष्ण गौशाला, धांसू को 12 लाख 81 हजार 816 रुपये की राशि दी गई। इसके अतिरिक्त श्री शालिग राम गोधाम, तलवंडी राणा को 10 लाख 72 हजार 687 रुपये, श्री श्याम गौ सेवा समिति, पंघाल को 5 लाख 18 हजार 686 रुपये और उमा मनोहर गौ सेवा सदन, तलवंडी राणा को 1 लाख 88 हजार 713 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।

समारोह में उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति: 
गौशाला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सरपंच रामफल पूनिया, मोहन शर्मा, रघुवीर पूनिया और गौशाला समिति के प्रधान उदय सिंह जांगड़ा उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त राजेंद्र सांगवान, हरि सिंह बेनीवाल, महावीर बेनीवाल, बालूराम, डॉ. विकास बडगूजर, राकेश कुमार, कुलदीप पूनिया, इंद्रजीत पूनिया, रजनीश पूनिया, नसीब और राजेंद्र कांगड़ा सहित भारी संख्या में ग्रामीण, गौभक्त और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment