Hisar Barwala News: छान-बनभौरी के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

Hisar Barwala News: छान-बनभौरी के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

---Advertisement---

Hisar Barwala Stubble Burning Case

Hisar Barwala News: हिसार जिले के बरवाला पुलिस थाने में छान और बनभौरी गांव के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई वायु ( Air Prevention and Control of Pollution Act 1981) अधिनियम 1981 के तहत की है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

धान की पराली जलाने पर कार्रवाई

खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन लगातार कड़ा रुख अपनाए हुए है। हिसार प्रशासन को जीपीएस (GPS) लोकेशन के माध्यम से बरवाला क्षेत्र के गांव छान और बनभौरी में पराली जलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो दोनों गांवों के दो किसान अपने खेतों में धान की पराली जलाते हुए पाए गए।

हिसार पराली जलाने पर केस

प्रशासनिक टीम की शिकायत पर Police Station Barwala में छान गांव के किसान रविंद्र और बनभौरी गांव के किसान सतीश के खिलाफ वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और जांच में शामिल किया।

SP Hisar की किसानों से अपील एवं चेतावनी

पुलिस अधीक्षक हिसार ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे जल्दबाजी या समय बचाने के चक्कर में फसल अवशेषों (पराली) को आग न लगाएं। पराली जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। इसके अलावा आग से मिट्टी की उर्वरता और जमीन में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों को भी नुकसान पहुंचता है।

किसान पराली को आग लगाने के बजाय बेलर मशीन की सहायता से गांठें बनवाकर उसका उचित प्रबंधन करें। इन गांठों का उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

 

Leave a Comment