Hisar Latest News: नाबालिग लड़की को MP में बेचने के मामले में एक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

By sunilkohar

Published On:

Hisar Latest News: नाबालिग लड़की को MP में बेचने के मामले में एक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

---Advertisement---

हिसार की नाबालिग लड़की को बेचा

Hisar Latest News: हिसार की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ मध्यप्रदेश ले जाने और दूसरे व्यक्ति को बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस ने एमपी से एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। हिसार के आजाद नगर थाने में नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में नाबालिग लड़की को खरीदने वाले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Hisar Minor Girl Sold

हिसार के आजाद नगर थाने में एक महिला ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर Hisar Police ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की और नाबालिग लड़की को मध्यप्रदेश से बरामद किया। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले व्यक्ति ने उसे मध्यप्रदेश के एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था।

Minor Girl Soldमामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले मध्यप्रदेश से लड़की को खरीदने वाले रतलाम निवासी निलेश को गिरफ्तार किया था। निलेश से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने अब नाबालिग को ले जाने के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला सीहोर के गांव सील खेड़ा निवासी भगवान सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में आजाद नगर हिसार पुलिस थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर मीना ने बताया कि नाबालिग लड़की को बेचने के मामले में एमपी से भगवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। Hisar Minor Girl Sold मामले में पुलिस पहले ही लड़की को खरीदने वाले को पकड़ चुकी है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

You Might Also Like

Leave a Comment