रोहतक में बिजली सब-स्टेशनों के मरम्मत कार्य के चलते बिजली कटौती
Rohtak Power Cut: रोहतक शहर के बिजली सब स्टेशनों पर मरम्मत का विशेष कार्य करने के चलते हैं शहर के अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसको लेकर बिजली निगम की तरफ से पहले ही अलर्ट जारी किया गया है कि वीरवार को विशेष कार्य के चलते संबंधित बिजली लइनों पर बिजली कटौती का परमिट लिया हुआ है।
रोहतक 11 केवी मॉडल टाउन फीडर, देव कॉलोनी फीडर और झज्जर रोड फीडर पर रखरखाव कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आपूर्ति बंद रहने की संभावना है। इस अवधि में डबल पार्क, चार खंबा रोड और तिकोना पार्क प्रभावित रहेगा। उपमंडल अधिकारी संदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे
आवश्यक कार्य पहले से व्यवस्थित कर लें। असुविधा के दौरान संयम बनाए रखें। देव कॉलोनी फीडर से देव कॉलोनी, एमडीयू शॉप, कैंटीन वाली गली, गली नंबर 1 और 2, अडवांटा अस्पताल, स्विकाह अस्पताल क्षेत्र शामिल हैं। झज्जर रोड फीडर से हुडा कॉम्प्लेक्स, बीजेपी ऑफिस के पास का क्षेत्र, विजय नगर, संत मई चौक, वकीलों वाली गली, झज्जर रोड, फोटो वाली गली, आर्य नगर, मंडी के पास के इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी।














