Meham Accident: महम में कार व स्कूटी की टक्कर, भैणी सुरजन के बुजुर्ग की मौत

By sunilkohar

Published On:

Meham Accident: महम में कार व स्कूटी की टक्कर, भैणी सुरजन के बुजुर्ग की मौत

---Advertisement---

Meham Accident Car Scooty Collision

 रोहतक जिले के महम-भैणी सुरजन रोड पर महाराजा अग्रसेन स्कूल महम के पास कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। Meham Accident में लगी गंभीर चोटों की वजह से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

महम पुलिस को दिए बयान में गांव भैणी सुरजन निवासी अंकुश सिवाच ने बताया कि उनके ताऊ जयपाल अपनी ELECTRIC SCOOTY रंग काला RUN MODAL पर सवार होकर महम गए हुए थे। शाम करीब 6 बजे वे स्कूटी से वापस गांव लौटने के लिए रवाना हुए थे।

महम-भैणी सुरजन रोड एक्सीडेंट

अंकुश ने बताया कि जब उनके ताऊ महाराजा अग्रसेन स्कूल महम के पास पहुंचे, तो एक काले रंग की कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

महम-भैणी सुरजन रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही जयपाल के छोटे भाई दलबीर मौके पर पहुंचे और घायल बड़े भाई को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक हादसे के बाद अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास हुए Meham Accident की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अज्ञात काले रंग की कार और चालक की पहचान करने के लिए महम थाना पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

1 thought on “Meham Accident: महम में कार व स्कूटी की टक्कर, भैणी सुरजन के बुजुर्ग की मौत”

Leave a Comment