हांसी समाचार: महजत गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं

By sunilkohar

Published On:

हांसी समाचार: महजत गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं

---Advertisement---

Hansi girl missing case registered

हांसी समाचार: हांसी के गांव महजत से एक युवती के दिनदहाड़े संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े अचानक घर से लापता हुई लड़की का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, तो उसके परिजनों की शिकायत पर हांसी सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

महजत से लड़की लापता

हांसी सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महजत गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी। 10 नवंबर की दोपहर को करीब 1 बजे उसकी बेटी बिना कुछ बताए कहीं चली गई और वापस घर नहीं आई। जब वह काफी समय तक दिखाई नहीं दी, तो उन्होंने गांव व आसपास उसकी तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा।

हांसी में गुमशुदगी का मामला दर्ज

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पिछले दस दिनों से वह अपनी बेटी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है, लेकिन उसका न तो किसी रिश्तेदारी और न ही किसी अन्य जगह से कोई सुराग लगा है। हांसी सदर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला ( Girl Missing Case Registered ) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

1 thought on “हांसी समाचार: महजत गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं”

Leave a Comment