नारनौंद: खंड स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिखाया हुनर

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद: खंड स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिखाया हुनर

---Advertisement---

 नारनौंद टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

Narnaund News in Hindi : मॉडल स्कूल नारनौंद में खंड स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला, संगीत, नृत्य और अभिनय का हुनर दिखाकर खूब वाहवाही बटोरी।

नारनौंद टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. अजय लोहान ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विजुअल आर्ट, क्लासिकल नृत्य, फोक नृत्य, ड्रामा, क्लासिकल म्यूजिक और फोक म्यूजिक की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फोक हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, फोक हरियाणवी ग्रुप डांस और ग्रुप थियेटर प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

ये रहे Narnaund Talent Search Competition के विजेता

Narnaund Talent Search Competition के नोडल अधिकारी डॉ. अजय लोहान ने बताया कि कक्षा छठी से आठवीं वर्ग की विजुअल आर्ट प्रतियोगिता में अंशिका पुत्री कुलदीप और भारती पुत्री मनजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल नृत्य में भैणी स्कूल की रौनक और फोक नृत्य में ऋचा ने बाजी मारी। ड्रामा प्रतियोगिता में राजथल स्कूल की छात्रा चहक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

क्लासिकल म्यूजिक में इच्छा पुत्री सन्नी और फोक म्यूजिक में रोमा प्रथम रही। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं वर्ग की फोक हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में आरोही स्कूल खेड़ी लोहचब ने पहला स्थान हासिल किया। फोक हरियाणवी ग्रुप डांस में नारनौंद मॉडल स्कूल और ग्रुप थियेटर प्रतियोगिता में कोथ कलां स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में अंजना मिगलानी, रितु कुमारी, सुषमा और सुदेश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डॉ. अजय लोहान, एबीआरसी कविता, उर्मिल, सुशीला, नरेंद्र लोहान, निशा और रोहित दुबे ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

खंड स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और विभिन्न कलात्मक विधाओं में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना रहा।

You Might Also Like

Leave a Comment