दिखावे और दहेज की परंपरा को तोड़ा: टोहाना के गोदारा परिवार ने सादगी से रचाई बेटे की शादी, पूरे इलाके में हो रही वाहवाही

By sunilkohar

Published On:

दिखावे और दहेज की परंपरा को तोड़ा: टोहाना के गोदारा परिवार ने सादगी से रचाई बेटे की शादी, पूरे इलाके में हो रही वाहवाही

---Advertisement---

फतेहाबाद में अनोखी शादी के चर्चे

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़) : बेटी की शादी में लड़कों वालों की तरफ से मांगा गया दहेज दुल्हन परिवार की कमर को तोड़ कर रख देता है लेकिन गोदारा परिवार की शादी मिसाल बनकर समाज के सामने आई है। फतेहाबाद केगोदारा परिवार ने बेटे की शादी बिना दान दहेज के करने का फैसला लिया। जो पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी की सभी रस्मों ने समाज को आईना दिखाने का काम किया है।

गोदारा परिवार ने सादगी से रचाई बेटे की शादी

शादियों में दहेज, महंगे उपहार और दिखावे पर बढ़ते खर्च के बीच टोहाना के बोस्ती गांव के गोदारा परिवार ने बिना दहेज और लेन-देन बेटे का विवाह कर मिसाल पेश की है। जीव रक्षा दल के प्रधान ईश्वर बोस्ती ने बताया कि गांव निवासी राजेंद्र कुमार गोदारा ने अपने बेटे रवि का विवाह रत्ताखेड़ा निवासी सुभाष कड़वासरा की बेटी से सादगीपूर्वक कराया। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से दहेज प्रथा से दूर रहने का निर्णय लिया।

बिना दान-दहेज के शादी

दहेज लोभियों के मुंह पर तमाचा! फतेहाबाद के इस परिवार ने बिना एक रुपया लिए की बेटे की शादी, समाज में पेश की अनूठी मिसाल
राजेंद्र कुमार गोदारा ने अपने बेटे रवि का विवाह
 बोस्ती ने कहा कि विवाह प्रेम, विश्वास, सम्मान और संस्कारों का बंधन है, इसे धन-दौलत या दहेज से जोड़ना उचित नहीं। गोदारा परिवार ने संदेश दिया कि बेटा-बेटी दोनों समान रूप से सम्मानित हैं। दहेज के कारण कई परिवारों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे विवाह दूसरों को प्रेरित कर इस कुरीति को मिटाने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से सादगी व समानता के साथ विवाह करने और दहेज लेने-देने से दूर रहने की अपील की।
 इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक निशान सिंह, ईश्वर बोस्ती, हरिसिंह डांगरा, बिश्नोई सभा प्रधान बलदेव सिंह लोहमरोड, संजय खिचड़, सुरजीत दुकिया, रामस्वरूप बेनीवाल, रामस्वरूप डारा, जेपी जांगड़ा नंबरदार, रामस्वरूप सिहाग, कुलदीप गिल, महेंद्र गोदारा, रामभगत गोदारा और हनुमान डारा सहित लोगों ने नवदंपती को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया।

You Might Also Like

Leave a Comment