Bhiwani Crime News: भिवानी में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवकों ने पहले बेटे के साथ मारपीट की और उसकी स्कार्पियो गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पिता को गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका दायां पैर टूट गया।
उत्तम नगर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की रात करीब सवा 10 बजे वह चंडीगढ़ से भिवानी लौट रहे थे। सब्जी मंडी के सामने उन्हें उनका बेटा सुमित कुछ युवकों के साथ खड़ा दिखाई दिया। गाड़ी रोककर कारण पूछा तो बेटे ने बताया कि कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की है और उसकी स्कार्पियो को भी टक्कर मारी है।
शिकायत के अनुसार आरोपितों ने रोहतक की तरफ जाने की जानकारी मिलने के बाद ओमप्रकाश अपने बेटे और अन्य लोगों के साथ मुख्य सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रोहतक की तरफ से एक गहरे रंग की गाड़ी आई। साथ खड़े लोगों ने आवाज लगाई कि इसी गाड़ी में वे युवक हैं। आरोप है कि गाड़ी चालक ने ओमप्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका दायां पैर टूट गया और सिर, हाथ-पैरों में भी चोटें आईं।
गाड़ी कई लोगों को टक्कर मारने के बाद ही रुकी। इस घटना में ओमप्रकाश और उनका बेटा सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन से चार अन्य लोग भी घायल हुए। एक युवक टक्कर लगने के बाद मौके पर ही बेहोश हो गया। घायलों को पहले कदम अस्पताल ले जाया गया, जहां से ओमप्रकाश और सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ले गए।














1 thought on “Bhiwani Crime News: भिवानी में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, पहले बेटे को पीटा फिर पिता को गाड़ी से कुचला”