Bhiwani Crime News: भिवानी में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, पहले बेटे को पीटा फिर पिता को गाड़ी से कुचला

Bhiwani Crime News: भिवानी में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, पहले बेटे को पीटा फिर पिता को गाड़ी से कुचला (59 characters)

Bhiwani Crime News: भिवानी में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवकों ने पहले बेटे के साथ मारपीट की और उसकी स्कार्पियो गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पिता को गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका दायां पैर टूट गया।