हांसी सिलेंडर ब्लास्ट में घायल खतरे से बाहर, प्रशासन उठाएंगा इलाज का पूरा खर्च

By sunilkohar

Published On:

हांसी सिलेंडर ब्लास्ट में घायल खतरे से बाहर, प्रशासन उठाएंगा इलाज का पूरा खर्च

---Advertisement---

Hansi gas cylinder blast

Hansi Latest News: हांसी के शेखपुरा गांव के चादर पुल क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में घायल चारों लोग अब खतरे से बाहर हैं। उनका हिसार के मलिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने और प्रभावित परिवारों को जल्द आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Hansi DC राहुल नरवाल के निर्देश पर एसडीएम राजेश खोथ और तहसीलदार अनिल कुमार बिढ़ान ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया।

नुकसान का होगा आकलन, मिलेगी आर्थिक सहायता

Hansi SDM राजेश खोथ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि Hansi Gas Cylinder Blast में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार तुरंत आर्थिक मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

17 नवंबर को हुआ था Gas Cylinder Blast

Hansi latest news in Hindi: gas cylinder blast
Hansi gas cylinder blast

बता दें कि 17 नवंबर की सुबह करीब सात बजे चादर पुल क्षेत्र स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर फट गया था। इस भीषण हादसे में 45 वर्षीय नवीन, सुनीता, 12 वर्षीय निखिल और 6 वर्षीय मीत घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद डायल 112 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार के मलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल चारों घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

इस दुर्घटना में मुख्य मकान के अलावा आसपास के 3 से 4 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे दिए हैं।

Leave a Comment