हांसी सिलेंडर ब्लास्ट में घायल खतरे से बाहर, प्रशासन उठाएंगा इलाज का पूरा खर्च

हांसी सिलेंडर ब्लास्ट में घायल खतरे से बाहर, प्रशासन उठाएंगा इलाज का पूरा खर्च

हांसी सिलेंडर ब्लास्ट, Hansi Latest News: हांसी के शेखपुरा गांव के चादर पुल क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में घायल चारों लोग अब खतरे से बाहर हैं। उनका हिसार के मलिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने और प्रभावित परिवारों को जल्द आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।