Hisar News Today: मंडी आदमपुर में बहाल सिंचाई खाल फिर तोड़ा, तीन महिलाओं सहित पांच पर केस दर्ज

By sunilkohar

Published On:

Hisar News Today: मंडी आदमपुर में बहाल सिंचाई खाल फिर तोड़ा, तीन महिलाओं सहित पांच पर केस दर्ज

---Advertisement---

Haryana Irrigation Department

मंडी आदमपुर के गांव चूली बागड़ियान में सिंचाई विभाग की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बहाल करवाए गए सरकारी सिंचाई खाल को दो दिन बाद – फिर से तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने मिलकर खाल को दोबारा क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे – किसान के खेतों में सिंचाई के लिए पानी – की आपूर्ति बाधित हो गई।
– मामले में सिंचाई विभाग भट्टूकलां उपमंडल के एसडीओ प्रवीण कुमार की – शिकायत पर आदमपुर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस – को दी शिकायत में एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव चूली बागड़ियान निवासी किसान सुभाष ने विभाग को शिकायत देकर सिंचाई खाल तोड़े जाने की जानकारी दी थी।
 किसान के अनुसार ओल्ड चूली माइनर की आरडी 4000/एल से निकलने वाले सिंचाई खाल को पहले छोटू राम ने तोड़ दिया था। इसके बाद अधीक्षण अभियंता (एसई) फतेहाबाद के आदेशानुसार दो नवंबर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खाल को दोबारा बहाल करवाया गया था।
शिकायत के अनुसार खाल बहाली के महज दो दिन बाद 4-5 नवंबर को गांव के छोटू राम, सुनील, शारदा, सीता और कृष्णा ने कथित तौर पर मिलकर इसे फिर से तोड़ दिया। खाल क्षतिग्रस्त होने के कारण किसान सुभाष के खेतों में पानी की सप्लाई रुक गई।
इससे फसल की बिजाई और सिंचाई प्रभावित होने की बात कही गई है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छोटू राम और सुनील ने किसान सुभाष तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
आदमपुर पुलिस ने एसडीओ की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

You Might Also Like

Leave a Comment