नारनौंद में बंदरों का आतंक सरकारी कार्यालय में आ रहें लोगों को बना रहे शिकार, महिला थानेदार को भी काटा 

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद में बंदरों का आतंक सरकारी कार्यालय में आ रहें लोगों को बना रहे शिकार, महिला थानेदार को भी काटा 

---Advertisement---

Monkey Terror in Narnaund

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), नारनौंद : नारनौंद में बंदरों का आतंक से आम लोग ही नहीं बल्कि  सरकारी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी डर के माहौल में काम कर रहे हैं। वही इन सरकारी दफ़्तरों में आने वाले फरियादी भी इनका शिकार बन चुके हैं। बुधवार को Narnaund Police Station में तैनात महिला पुलिस अधिकारी जब थाने में बैठी हुई थी तो एकदम से बंदर ने पीछे से हमला करके काट लिया। तुरंत ही उनको अस्पताल ले जाया गया और वहां पर उनका इलाज करके रेबीज का इंजेक्शन भी लगाया गया।

बंदरों के आतंक से सरकारी कर्मचारी और आम जनता परेशान

नारनौंद में बंदरों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है और काफी खूंखार बंदर लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अधिकतर बंदर सरकारी कार्यालय में अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। पुलिस थाना, बीडीपीओ कार्यालय, आंगनवाड़ी, फूड सप्लाई सहित सरकारी स्कूलों में भी आपको बड़ी संख्या में बंदर देखने को मिलेंगे। इन कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी डर के माहौल में काम करते हैं।

थाने में काम कर रही महिला सब इंस्पेक्टर को काटा

बंदरों के आतंक से सरकारी कर्मचारी और आम जनता परेशान
नारनौंद : बन्दर द्वारा काटे गए निशान।
बुधवार को जब पुलिस थाने में महिला सब इंस्पेक्टर सोनिया सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी बाहर बैठकर काम कर रही थी तो पीछे से बंदर ने आकर सब इंस्पेक्टर सोनिया को काट लिया बड़ी मुश्किल से अन्य लोगों ने बंदरों को वहां से भगाया। उसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया जहां पर उनका उपचार करके उनको रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया पुलिस थाने के क्वार्टर में भी बंदरों का आतंक रहता है और डर के सही में ही वहां पर पुलिसकर्मी व उनके बच्चे रहते हैं जब बच्चे खेलते हैं तो परिवार का एक सदस्य उनकी रखवाली के लिए उनके पास मौजूद रहता है ताकि कोई बंदर जाकर उन पर हमला न कर दें।
 अगर नवंबर के महीने में अब तक देखा जाए तो। बंदर करीब 30 लोगों को अपना शिकार बन चुके हैं। इस साल की बात करें तो करीब 820 लोगों को काटने की कैसे आ चुके हैं। यह आंकड़ा सिर्फ सरकारी अस्पताल के काउंटर का है अगर इमरजेंसी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने वालों को जोड़ा जाए तो आंकड़ा डबल हो जाएगा। अगस्त के महीने में 39, सितंबर में 34, अक्टूबर में 38 और नवंबर में करीब 30 लोगों को बंदर अपना शिकार बन चुके हैं।
 नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए लोगों की काफी शिकायत आ रही है जल्दी टेंडर लगाया जाएगा।

You Might Also Like

Leave a Comment