नारनौंद में बंदरों का आतंक सरकारी कार्यालय में आ रहें लोगों को बना रहे शिकार, महिला थानेदार को भी काटा
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), नारनौंद : नारनौंद में बंदरों का आतंक से आम लोग ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी डर के माहौल में काम कर रहे हैं। वही इन सरकारी दफ़्तरों में आने वाले फरियादी भी इनका शिकार बन चुके हैं। बुधवार को थाने में तैनात महिला पुलिस अधिकारी जब थाने में बैठी हुई थी तो एकदम से बंदर ने पीछे से हमला करके काट लिया। तुरंत ही उनको अस्पताल ले जाया गया और वहां पर उनका इलाज करके रेबीज का इंजेक्शन भी लगाया गया।







