हांसी समाचार: महजत गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, 10 दिन बाद भी सुराग नहीं
हांसी समाचार: हांसी के गांव महजत से 10 नवंबर को घर से निकली 20 वर्षीय युवती का 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों की शिकायत पर हांसी सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।







