दादा देवराज के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर: रामनिवास लोहान ने 137वीं बार किया रक्तदान  

By sunilkohar

Published On:

दादा देवराज के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर: रामनिवास लोहान ने 137वीं बार किया रक्तदान  

---Advertisement---

सैकड़ों यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश – SDM विकास यादव

Narnaund News in Hindi : दादा देवराज के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ Narnaund SDM विकास यादव ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जीवन में रक्तदान आवश्यक करना चाहिए रक्तदान करने से हम किसी की जिंदगी बचाने का काम करते हैं और रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी भी नहीं आती। रक्तदान करने के आए  युवाओं से मिलकर कहा कि आप अच्छा कार्य कर रहे हैं ऐसे लोग समाज के जागरूक युवा होते है।
रक्तदान करने  वालों में रामनिवास लोहान ने 137 वीं बार रक्तदान करके रिकॉर्ड बनाया। डॉ. अजय लोहान, सुनील मान ने भी 11 वीं बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए दूसरों क भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, भंडारा, रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में हिसार के सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समिति प्रधान शमशेर लोहान ने किया अतिथियों का स्वागत

दादा देवराज खेलकूद एवं जनहित समिति के प्रधान शमशेर लोहान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दादा देवराज की स्मृति में इस प्रकार के आयोजन करना समिति के लिए गर्व की बात है। हवन-यज्ञ, भंडारा, रक्तदान और प्रतिभाओं का सम्मान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, शिक्षा और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।
दादा देवराज के जन्मदिवस पर आयोजित इस समारोह में श्रद्धा के साथ सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि महापुरुषों और प्रेरणास्रोतों की स्मृति को समाजसेवा, शिक्षा के प्रोत्साहन और जरूरतमंदों की मदद के माध्यम से सार्थक बनाया जा सकता है।

 दादा देवराज के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब, सांसद ने 11 लाख देने की घोषणा की

हवन-यज्ञ, भंडारा, रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिवस, 
एचसीएस चयनित मानवी लोहान सहित प्रतिभाओं को किया सम्मानित
दादा देवराज के जन्मदिवस के अवसर पर दादा देवराज खेलकूद एवं जनहित समिति की ओर से श्रद्धा, सामाजिक सेवा और सम्मान के भाव के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जयप्रकाश ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ प्रचार किया जाता था कि यह तो बच्चा है, लेकिन जनता ने उन्हें सबसे ज्यादा वोटों से जिताकर अपना आशीर्वाद दिया।
हमें सामाजिक ढांचा बनाकर एकता के साथ रहना होगा। हमें अपने पूर्वजों को भी याद रखना चाहिए और उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी इनसे प्रेरणा ले सके। भाजपा के शासन में आज हालात ऐसे ही पैदा हो रहे हैं कि हमारा मान सम्मान भी खत्म होता जा रहा है वोट चोरी करके भाजपा ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है।
राहुल गांधी ने कहा था कि वोट चोरी के कारण हरियाणा में तो हमारी पूरी सरकार ही चोरी हो गई। हमें अपनी नस्ल को सुधारना होगा बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करके अच्छा नागरिक बनाना होगा इसलिए हमें उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर लाइब्रेरी का निर्माण करना चाहिए ताकि उसमें हमारे बच्चे अच्छी प्रकार से पढ़ाई करके तैयारी कर सके।इस दौरान सांसद जयप्रकाश ने दादा देवराज के जन्मदिवस पर 11 लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा भी की।
प्रतिभाओं और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें एचसीएस में चयनित मानवी लोहान, असिस्टेंट प्रोफेसर यश लोहान, प्रोफेसर अलीशा लोहान और एसपी शकुंतला लोहान को सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी मुकेश लोहान, रमेश लोहान, बलकार लोहान को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिलबाग सिंह ढांडा ने भी संबोधित करते हुए कहां की ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता का संदेश देते हैं।

You Might Also Like

1 thought on “दादा देवराज के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर: रामनिवास लोहान ने 137वीं बार किया रक्तदान  ”

Leave a Comment