दादा देवराज के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर: रामनिवास लोहान ने 137वीं बार किया रक्तदान
Narnaund News in Hindi : दादा देवराज के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम विकास यादव ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जीवन में रक्तदान आवश्यक करना चाहिए रक्तदान करने से हम किसी की जिंदगी बचाने का काम करते हैं और रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी भी नहीं आती। रक्तदान करने के आए युवाओं से मिलकर कहा कि आप अच्छा कार्य कर रहे हैं ऐसे लोग समाज के जागरूक युवा होते है।







