नारनौंद में लॉकर का ताला टूटा मिला, शादी की तैयारी के बीच सामान गायब, मिस्त्री पर चोरी का शक, केस दर्ज

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद में लॉकर का ताला टूटा मिला, शादी की तैयारी के बीच सामान गायब, मिस्त्री पर चोरी का शक, केस दर्ज

---Advertisement---

मकान में काम करने आए मिस्त्री पर चोरी का शक, मामला दर्ज

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) : नारनौंद क्षेत्र के गांव राखी शाहपुर में एक मकान से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने घर में निर्माण कार्य करने आए एक मिस्त्री पर चोरी करने का शक जताया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी में जाने की तैयारी: लॉकर का ताला टूटा मिला

पुलिस को दी शिकायत में राखी शाहपुर निवासी तस्वीर सिंह ने बताया कि उसके घर में निर्माण कार्य चल रहा था, जो 16 नवंबर को पूरा हुआ था। 20 नवंबर को परिवार के सदस्य शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जब वे टॉयलेट में बने लॉकर में सामान रखने पहुंचे तो उसका ताला टूटा हुआ मिला।

लॉकर से सामान चोरी

 जांच करने पर पता चला कि लॉकर से सामान चोरी हो चुका है। तस्वीर सिंह के अनुसार उन्होंने आखिरी बार 14 नवंबर को लॉकर में सामान देखा था। उस समय सारा सामान सुरक्षित था। इसके बाद घर में मिस्त्रियों ने निर्माण कार्य किया था। पीड़ित ने घर में काम करने वाले मिस्त्री सुरेंद्र निवासी राखी शाहपुर पर चोरी करने का शक जताया है।

Leave a Comment