'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

Sainik School Rewari Admission 2027 : कक्षा 6th और 9th के लिए AISSEE 2027 ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

By sunilkohar

Published On:

Sainik School Rewari Admission 2027 : कक्षा 6th और 9th के लिए AISSEE 2027 ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

---Advertisement---

सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी व नौवीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

-ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम-2027 के लिए 2 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन, 31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

Rewari Abtak : सैनिक स्कूल गोठड़ा अहीर रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE)-2027 के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल रेवाड़ी के प्रधानाचार्य कैप्टन बृज किशोर ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छठी की लगभग 100 तथा कक्षा नौवीं की 45 सीटों पर दाखिले संभावित हैं। सीटों की संख्या विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने और विद्यालय छोड़ने के आधार पर बदल सकती है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट तथा निर्धारित मेडिकल फिटनेस के अनुसार दाखिले किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच तथा कक्षा नौवीं के लिए 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए। परीक्षा 31 जनवरी 2027 को ओएमआर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य शुल्क अवधि 2 दिसंबर तक रहेगी। विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ 3 से 6 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन में संशोधन 7 से 9 दिसंबर तक किया जा सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और विवरणिका भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

You Might Also Like

Leave a Comment