हांसी में दीपावली पर ये गलती पड़ेगी भारी
दीपावली के त्योहार पर हांसी में एक गलती आपकी त्यौहार की खुशियों को ग्रहण लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। क्योंकि भीड़ भाड़ा वाले इलाकों में अपराधी किस्म के व्यक्ति भी घूम रहे हैं और इसे लिपटने के लिए पुलिस ने अपने सुरक्षा चक्कर को मजबूत कर दिया है।
दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हांसी पुलिस ने विशेष ड्यूटी प्लान लागू किया है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया है ताकि त्यौहार की खुशियों पर किसी अपराधी की नजर ना लग सके। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने पूरा रोड में तैयार किया हुआ है।
इसके तहत हांसी शहर में 10 और नारनौंद में दो स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सात स्थायी नाकों के साथ 11 निर्धारित रूटों पर पैदल पुलिस गश्त की जा रही है। हांसी दीपावली पर बाजारों और हांसी में ढींगड़ा पार्क, तिकोना पार्क, धौला कुआं, उमरा गेट, बड़सी गेट, दिल्ली गेट, बजरिया चौक, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक और तोशाम चुंगी पर नाके लगाए गए हैं। नारनौंद में बस स्टैंड और मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही है। प्रमुख बाजारों में पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।
इसके अलावा ईआरवी, राइडर और पीसीआर वाहन भी निर्धारित रूटों पर लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। जेबतराशी, चोरी और छीनाझपटी रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात बाधित करने और गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पटाखों की बिक्री एवं भंडारण पर भी निगरानी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत देने और दीपावली शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।