WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद में पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, एक नामजद सहित करीब 10 लोगों पर मामला दर्ज

By sunilkohar

Updated On:

जींद खबर: कैरखेड़ी में पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला

---Advertisement---

जींद के कैरखेड़ी में विवाद: शादी समारोह में पति-पत्नी पर हमला

हरियाणा के जींद जिले के गांव कैरखेड़ी में पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित करीब 10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कैरखेड़ी निवासी कृष्णा पत्नी राजबीर ने बताया कि 22 अक्टूबर को उनके पड़ोस में शादी थी और वह अपने मकान के बाहर बैठकर शादी का कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान गांव कैरखेड़ी का ही राजू पुत्र सेठ 8-10 अन्य लोगों के साथ वहां आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो राजू ने उसके सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर जब उसका पति राजबीर मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर जब परिवार के लोग बाहर आए, तो सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने एफआईआर में उल्लेख किया है कि हड़ताल व प्रशासनिक व्यस्तता के कारण त्वरित कार्रवाई में देरी हुई। घटना के करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर राजू पुत्र सेठ व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

टैग्स: कैरखेड़ी विवाद, शादी समारोह विवाद, जींद में विवाद, जींद आज की ताजा खबर, जींद आज का ताजा समाचार, जींद अपराध समाचार

You Might Also Like

Leave a Comment