हरियाणा न्यूज टूडे | Jind Road Accident: जींद-पिंडारा रोड स्थित रेलवे पुल के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिंडारा निवासी पूरन कुमार 28 सितंबर की सुबह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहे था। जब वो पिंडारा रेलवे पुल के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में पूरन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पूरन ने दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुरेश देवी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 और 281 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Jind Protest: जींद के हाट बिजलीघर धरना, 13वें दिन 5 किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल,
राजनीति में पोस्टर वार: इनेलो, कांग्रेस और भाजपा के बीच AAP की एंट्री,
Jind News: नरवाना में युवक पर फार्यारंग, पेट में लगी गोली, अग्रोहा रेफर












