WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hansi News: नारनौंद की खिलाड़ी खुशी का भ्रामक Video Viral, यूट्यूबर के खिलाफ खापें लामबंद

By sunilkohar

Published On:

Hansi News: नारनौंद की खिलाड़ी खुशी का भ्रामक Video Viral, यूट्यूबर के खिलाफ खापें लामबंद

---Advertisement---

Rajthal Khushi wrestler Gold Medal

Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी खुशी के गोल्ड मेडल जीतने की खुशी के बीच एक यूट्यूबर ने भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और समाज को तोड़ने का प्रयास किया। इसके खिलाफ ग्रामीणों के साथ-साथ खाप पंचायतें भी लामबंद हो गई हैं और सोमवार को पंचायत बुलाई है।

Youtuber fake video viral Haryana

नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में नारनौंद क्षेत्र के राजथल गांव की बेटी खुशी ने गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन किया और गांव में पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। लेकिन एक यूट्यूबर ने उसका गलत तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद खुशी के परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने सोमवार को खाप पंचायत बुलाई है। इसमें सतरोल खाप, बारह खाप, नौगामा खाप के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

Haryana wrestler Update

Hansi News: नारनौंद की खिलाड़ी खुशी का भ्रामक Video Viral, यूट्यूबर के खिलाफ खापें लामबंद
नेशनल कुश्ती गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी खुशी

इस बारे में जब ‘अब तक हरियाणा न्यूज’ ने गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी खुशी के पिता सुनील कुमार से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि जब खुशी मेडल जीतकर गांव में पहुंची थी, तो पूरे गांव के लोगों ने खुशी को सिर-आंखों पर बैठाकर जोरदार स्वागत किया था। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने व अपने फॉलोवर बढ़ाने के चक्कर में यह बहुत ही निंदनीय हरकत की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनिल गौदारा ने बताया कि खुशी अकेले उस परिवार की बेटी नहीं है, बल्कि वह पूरे राजथल गांव की बेटी है, जिसने खेलों के माध्यम से गांव का नाम चमकाने का काम करके अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनने का काम किया है। इससे पहले गांव का नाम नशे के कारोबार को लेकर जाना जाता था, लेकिन खुशी की उपलब्धि के बाद इसे ‘गोल्ड मेडलिस्ट के गांव’ के नाम से पुकारा जाने लगा है।

Narnaud Khap Panchayat

खुशी के स्वागत में गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी शामिल हुए थे और इसकी कवरेज ‘अब तक हरियाणा न्यूज’ सहित अनेक राष्ट्रीय समाचार पत्रों के माध्यम से की गई थी। लेकिन सोशल मीडिया के पत्रकारों ने स्वागत समारोह के बाद जब खुशी का परिवार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए गया, तो वहां की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इसमें भ्रामक प्रचार कर गांव को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की गई है। ऐसे यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए सोमवार को पंचायत बुलाई गई है, जिसके बाद इनके खिलाफ कड़ा निर्णय लेकर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Comment