WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हांसी समाचार: मदनहेड़ी में दो पक्षों में झगड़ा, 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

By sunilkohar

Published On:

हांसी के मदनहेड़ी में दो पक्षों में मारपीट, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | Hansi Crime News

---Advertisement---

मदनहेड़ी में कपड़े को लेकर विवाद

हांसी समाचार | नारनौंद उपमंडल के गांव मदनहेड़ी में कपड़े को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष के युवक ने आरोप लगाया पहले उसके साथ मारपीट की गई और अगले दिन खेत से घर लौटते समय उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित के मुताबिक इसके आधे घंटे बाद आरोपियों ने घर पहुंचकर उसके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों पर सरियों, रॉड, पाइप व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। झगड़े में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए, जिन्हें पहले सीएचसी सोरखी ले जाया गया। वहां से उन्हें हांसी और बाद में हिसार रेफर कर दिया गया।
 पुलिस ने मामले में 13 नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देंने, रास्ता रोकने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
 पुलिस को दी शिकायत में मदनहेड़ी निवासी रोबिन ने बताया कि वह रोहतक की एक कंपनी में नौकरी करता है। 25 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने घर की छत पर कपड़े देखने गया था। उसके अनुसार, पास के खाली मकान में बंदर उसकी शर्ट ले गए थे। वह शर्ट लेने के बाद लौट रहा था, तभी अनिल और सुनील ने उसे बुलाया।
आरोप है कि दोनों उसके हाथ-पैर पकड़कर राजेंद्र उर्फ लाला के मकान में ले गए, जहां अनिल, सुनील, राजेंद्र और दीपक ने उसके साथ मारपीट की। बाद में परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। रोबिन के अनुसार 26 अक्टूबर को वह इलेक्ट्रिक ट्रक स्कूटी से खेत से घर लौट रहा था।
बाबा बुद्धनाथ मंदिर के पास पहुंचने पर सुनील ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि सुनील ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गया। थाना बास पुलिस ने बयानों, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

Leave a Comment