WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Kaithal Breaking News: सीवन में करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

By sunilkohar

Published On:

Kaithal Breaking News: सीवन में करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

---Advertisement---

Current Lagne Se Maut kaithal

Kaithal Braking News: हरियाणा के कैथल जिले के सीवन कस्बे में मकान की तराई (पिटाई) करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक करनाल के असंध में नौकरी करता था और आगामी जनवरी महीने में उसकी शादी होने वाली थी। शादी से पहले वह अपने लिए नया मकान बनवा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सीवन निवासी गौरव अपने नए मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था और घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को गौरव घर पर ही था और निर्माणाधीन मकान की तराई कर रहा था, तभी अचानक टल्लू पंप से पाइप निकल गया।

परिजनों के मुताबिक, गौरव नंगे पांव था और जैसे ही वह पाइप को ठीक करने लगा, टल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया और उसी पर गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन तुरंत उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

परिवार का इकलौता बेटा था गौरव परिजनों ने बताया कि गौरव तीन बहनों और माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका चयन हैफेड में नेटवर्किंग मार्केटिंग सुपरवाइजर के पद पर हुआ था और इन दिनों उसकी ड्यूटी असंध शुगर मिल में थी। गौरव की अचानक हुई मौत से घर में छाई शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

पड़ोसियों ने बताया कि गौरव की शादी को लेकर परिवार में काफी उत्साह था और सभी लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। शनिवार को छुट्टी होने के कारण गौरव घर आया हुआ था, लेकिन इस हादसे ने पलभर में पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।

इस संबंध में सीवन थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

1 thought on “Kaithal Breaking News: सीवन में करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी”

Leave a Comment