Kaithal Pyoda Road Accident
Kaithal Accident News: कैथल के प्योदा रोड़ पर ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त की डेयरी पर आया हुआ था और रात को घर लौट रहा था कि बीच रास्ते में ही हादसे में उसकी जान चली गई। शनिवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
Kaithal Pyoda road accident
मिली जानकारी के मुताबिक कैथल जिले के गांव चंदाना निवासी 50 वर्षीय कृष्ण खेती-बाड़ी का काम करता था और उसके दो बेटे हैं। कैथल में कृष्ण के दोस्त जोगिंदर ने डेयरी की हुई है और शुक्रवार को कृष्ण भी अपने दोस्त जोगिंदर से मिलने के लिए कैथल शहर आया हुआ था। शाम को कृष्ण अपनी बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था कि जब वह प्योदा रोड पर पहुंचा तो उसके आगे ट्रक चल रहा था।
Bike truck collision Kaithal
परिजनों के मुताबिक ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए जिसके कारण पीछे चल रहा है कृष्ण अपनी बाइक को एकदम से नियंत्रण नहीं कर पाया और उसकी बाइक की टक्कर ट्रक से हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी तो मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कृष्ण की ज्यादा चोट लगने की वजह से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात तक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को कैथल के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।










