Kaithal Accident: प्योदा रोड़ पर ट्रक से टकराई बाइक, किसान की मौत
Kaithal Accident News: कैथल के प्योदा रोड़ पर ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त की देरी पर आया हुआ था और रात को घर लौट रहा था कि बीच रास्ते में ही हादसे में उसकी जान चली गई। शनिवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।







