Hansi News Live Updates : नारनौंद में जहर देकर हत्या, कोथ खुर्द में मामा के घर आया था धनखड़ी का व्यक्ति; जानें पूरा मामला
Hansi News Live Updates: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ खुर्द में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक जींद जिले के गांव धनखड़ी का रहने वाला था और वह अपने उधार दिए पैसे वापस लेने के लिए मामा के गांव आया हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।








