---Advertisement---

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

Follow Us
---Advertisement---

सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिकरोना में लेडी टीचर मर्डर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे: फरीदाबाद में सोमवार को दिल दहला देने वाला मामला ( teacher murder ) सामने आया है। एक प्राइवेट स्कूल में एक युवक घुस गया और उसने स्कूल में लेडी टीचर पर ताबा तोड़ चाकू से 27 वार किए जिससे लेडी टीचर की मौत हो गई। प्राइवेट स्कूल में स्कूल टीचर की सरेआम हत्या से स्कूल में हड़कंप मच गया और लेडी टीचर की हत्या करने के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गया। ‌

Saraswati Senior Secondary School Sikrona Faridabad Lady Teacher Murder

सोमवार को फरीदाबाद जिले के गांव स्थित सरस्वती स्कूल में एक युवक मुंह पर कपड़ा ढके हुए घुस जाता है और वह लेडी टीचर संध्या के बारे में पूछताछ करता है। उसे समय के बाद लेडी टीचर वहां पर पहुंच जाती है तो वह देखते ही उसे पर टूट पड़ता है। युवक के बाद संध्या के पेट छाती गर्दन और मुंह पर चाकू से वार करता है। संध्या अपने आप को बचाने का काफी प्रयास करती है लेकिन युवक संध्या के ऊपर बैठकर चाकू से हमला करता रहता है।

Faridabad Teacher Murder News : इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसमें संध्या को बचाने के लिए एक अन्य व्यक्ति आता है लेकिन हमलावर योग उसे दूर भगा देता है और फिर से संध्या पर चाकू से वार करता है। भर स्कूल में लेडी टीचर की हत्या से स्कूल में हड़कंप मच गया लेकिन स्कूल के अन्य स्टाफ और कोई भी छात्र अपनी लेडी टीचर को बचाने के लिए आगे नहीं आया। संध्या की बेरहमी से हत्या करने के बाद हत्यारा युवक मौके से फरार हो गया। ‌

मृतक लेडी टीचर की पहचान बल्लभगढ़ के डबुआ निवासी संध्या के रूप में हुई। वह अपने पति के साथ फिरोजपुर कलां में रहती थी और फरीदाबाद के सिकरोना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी। ‌ हर रोज की तरह सोमवार की सुबह भी संध्या सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिकरोना में पढ़ने के लिए पहुंची थी। स्कूल खुलने के कुछ देर बाद ही कोट निवासी अमित मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल में पहुंचता है और वहां पर मौजूद स्टाफ से संध्या को मिलने के लिए बुलाने की बात करता है।

जब संध्या के पास यह संदेश पहुंचा कि उससे कोई मिलने के लिए स्कूल के गेट पर आया हुआ है। जैसे ही संध्या स्कूल के गेट पर पहुंची तो युवक ने चाकू से हमला कर दिया और संध्या को संभालने का मौका तक नहीं दिया। युवक ने भरे स्कूल के बीच में लेडी टीचर की दिनदहाड़े हत्या कर दी। ‌ स्कूल में लेडी टीचर की हत्या के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और मर्द का के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर अमित ने लेडी टीचर संध्या के चेहरे, छाती, गार्डन, पेट में करीबन 27 वार किए। संध्या के सीखने की आवाज सुनकर स्कूल संचालक तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया। लेकिन हमलावर युवा के स्कूल संचालक को गालियां देने लगा और उसे पास नहीं भटकने दिया।

इस संबंध में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक तेजपाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने ऑफिस में बैठे हुए थे कि तभी बाहर से चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर आए तो देखा कि उनके स्कूल में पिछले 1 साल से पढ़ रही लेडी टीचर संध्या पर एक युवक चाकू से बार-बार वार कर रहा है। वह बचाने के लिए आगे बढ़े तो युवक उनके तरफ भी चाकू लेकर दौड़ पड़ा। वह पीछे हटे और युवक वार करने के लिए कुछ तलाश में लगे की इतनी देर में वह मौके से फरार हो गया।

वह लेडी टीचर संध्या को स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ लेकर अस्पताल पर उनसे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने स्कूल में लेडी टीचर की हत्या की सूचना पुलिस और उसके अभिभावकों को दी। सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लेडी टीचर संध्या ने गांव कोट निवासी अमित पर कुछ समय पहले छेड़खानी का आरोप लगाया था। लेकिन उसे समय अमित ने माफी मांग कर अपना पीछा छुड़वा  लिया था। लेकिन वह संध्या से अंदर ही अंदर रंजिश रखे हुए था और उसने सोमवार को स्कूल में घुसकर उसकी हत्या कर दी।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज मनोज कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर संध्या की हत्या कर दी गई है। इस मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल में मौजूद अन्य अध्यापकों और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस की अलग-अलग टीम में हत्यारे युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News: हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन का ऐलान, किसान-मजदूरों ने बनाई रणनीति

August 3, 2026

Accident News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर; सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

August 3, 2026

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Hansi News: पीपला पुल के पास दर्दनाक हादसा, ननंद की कोथली देने आ रही महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer