Verification: eefe237ed2c24d7f

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

0 minutes, 3 seconds Read

फतेहाबाद में पानी के टैंक में डूबने से महिला सहित दो बच्चों की मौत, मां आंगनबाड़ी वर्कर

Haryana News Today: फतेहाबाद जिले से वीरवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भट्टू क्षेत्र के गांव माहूवाला में पानी के टैंक में डूबने से एक महिला और उसके बेटा बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला आंगनबाड़ी वर्कर थी और उसका पति रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाने की सेवा करने के लिए गया हुआ था। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad Breaking News in Hindi

मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद जिले के गांव माहूवाला निवासी संदीप कुमार गर्मी के मौसम में हर रोज रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाने के लिए जाता है। वीरवार को भी संदीप सेवा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी, आठ वर्षीय बेटा और बेटी ही थे। घर में पानी को ईक्टठा करने के लिए जमीन में पानी का कूंड (पानी का टैंक) बनाया हुआ था। वीरवार को संदीप का आठ वर्षीय बेटा विनीत घर के आंगन में खेल रहा था कि अचानक कूंड में जा गिरा।

अपने भाई को पानी के टैंक में गिरता देख उसे बचाने के लिए संदीप की 10 वर्षीय बेटी ज्योति भी कूद गई और वह भी डूबने लगी। अपने दोनों बच्चों को डूबता देख संदीप की पत्नी 31 वर्षीय सुदेश भी पानी के कूंड में कूद गई। लेकिन वो ना ही तो अपने बच्चों को बचा पाई और ना ही खूद निकल पाई। जब इस बात का पता आसपास के लोगों को पता चला तो वो संदीप के घर पर पहुंचे और सुदेश, ज्योति और विनीत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और तीनों की मौत हो चुकी थी। ( Fatehabad News in Hindi )

परिजनों ने बताया कि घर में पानी को ईक्टठा करने के लिए जमीन में पानी का टैंक बनाया हुआ है। इसकी गहराई करीब दस फीट है। गांव में आज ही पानी की सप्लाई आई थी। जिसकी वजह से पानीक ा टैंक फुल भरा हुआ था और इसमें डूबने से संदीप की पत्नी सुदेश, बेटी ज्योति और बेटै विनीत की मोत हो गई।

गांव माहूवाला निवासी संदीप कुमार खेतीबाड़ी का काम करता है। वो फ्री होने पर रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाने की सेवा करने के लिए अकसर चला जाता है। जिस समय संदीप रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाने की सेवा कर रहा था उसी समय उसके घर में पानी के टैंक में डूबने से उसके परिवार उजड़ गया। उसकी बेटी ज्योति गांव के ही स्कूल में चौथी कक्षा व बेटा विनीत तीसरी कक्षा मेें पढ़ाई कर रहे थे। खबर को पूरी जानकारी मिलने के बाद अपडेट किया जा सकता है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer