Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद पुलिस का खुलासा: खेतों से बिजली तार चोरी मामले में एक गिरफ्तार

0 minutes, 6 seconds Read

Narnaund police Cases of theft of electric wires from hansi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: खेतों से बिजली तार चोरी करने के मामले में नारनौंद पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है कि उसने खेतों से बिजली तार चोरी की किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और उसके साथ कौन-कौन शामिल थे।

 

मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस ने खेतों में ट्यूबवेल की मोटर से बिजली तार तार करने के मामले में जांच शुरू की और शक की बुनियाद पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खेतों से बिजली तार चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। ( Narnaund News Today )

 

पुलिस पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खेतों से बिजली तार चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान जींद जिले के ऊंचा क्षेत्र के गांव बुडायन निवासी अंकुश पुत्र हरवीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है कि उसने चोरी की किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और उसके साथ चोरी की घटनाओं में कौन-कौन शामिल थे ताकि उनको भी गिरफ्तार किया जा सके।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer