---Advertisement---

Jind News: दंपती पर ढाई लाख की नकदी और चांदी के सिक्के चोरी का आरोप, मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest Julana Chori in Jind News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today |जुलाना। जींद जिले के जुलाना कस्बे के वार्ड 7 में एक घरेलू कामगार दंपती पर घर से करीब ढाई लाख रुपए की नकदी, चांदी के सिक्के और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 7 निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह पुरानी अनाज मंडी जुलाना में राजेन्द्र कुमार एंड किशोरी लाल के नाम से किरयाणा स्टोर संचालित करता है। उसकी पत्नी कमलेश की तबीयत खराब रहने के कारण लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने वार्ड 7 निवासी निधि पत्नी हिमांशु को घरेलू कार्य के लिए रखा था। 2 अगस्त को सुबह उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। उसी दौरान निधि घर का काम करने आई और उसके साथ उसका पति हिमांशु भी था। पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने कमरे में आराम कर रही थी, जबकि हिमांशु उससे बातचीत करता रहा। कुछ देर बाद पत्नी की आंख लग गई। जब वह उठी तो निधि और उसका पति घर से जा चुके थे।

राजेन्द्र सिंह ने बताया कि निधि की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी पत्नी ने अगले दिन दूसरे कमरे में रखी अलमारी की जांच की। जांच करने पर अलमारी से करीब ढाई लाख रुपए की नकदी, चार चांदी के सिक्के, एक आर्टिफिशियल गले का हार, दो आर्टिफिशियल कड़े और एक जोड़ी आर्टिफिशियल कानों के झुमके गायब मिले। सूचना मिलने पर वह तुरंत दुकान से घर पहुंचे और निधि से पूछताछ की लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer