---Advertisement---

नरवाना में फर्जी Apo download करते ही व्यापारी के खाते से उड़े 2.27 लाख

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Fake Apo download fraud Case in Jind Narwana News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे|जींद जिले के नरवाना में साइबर ठगों ने फेसबुक पर फर्जी एप का लिंक भेजकर एक किराना व्यापारी को ठगी का शिकार ( Fake App download fraud बना लिया। ठगों ने व्यापारी के बैंक खातों से तीन किस्तों में कुल 2 लाख 27 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पतराम नगर नरवाना निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी के पास किराना स्टोर चलाता है। 29 जुलाई को उसने अपने फेसबुक पेज पर डीपीटीवी नामक एप का लिंक देखा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसने एप अपने मोबाइल में डाउनलोड ( Mobile App Download ) कर ली। इसके बाद उसने गूगल-पे के है।

माध्यम से एक भुगतान किया, जिसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल हैंग हो गया। मोबाइल ठीक होने पर उसके पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक खातों से पैसे कटने के संदेश आने लगे। जांच करने पर पता चला कि ठगों ने तीन बार में उसके खातों से 1 लाख, 98 हजार और 29 हजार रुपए निकाल लिए। अमित ने बताया कि उसने किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं किया और न ही अपना मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को दिया था।

पीएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना जींद में धारा 318 (4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer