Latest News Hisar: तिरंगा अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन
Latest News Hisar: हिसार जिले में आगामी तिरंगा अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर मंगलवार को नगराधीश रोहित तथा एसडीएम अश्वीर नैन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक
बैठक में तिरंगा अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, जनभागीदारी, जागरूकता गतिविधियों तथा विभागवार जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें। अभियान के तहत आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।
अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा अभियान के माध्यम से आमजन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा। सभी विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करें ताकि जिले में तिरंगा अभियान व्यापक जन आंदोलन का रूप ले सके। बैठक में जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, सीएमजीजीए अनमोल, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








