Surya Nagar Hisar Dairy operator murder case
Haryana News Today: हिसार में डेयरी संचालक की हत्या के मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने जिंदल चौक पर जाम लगा दिया। हिसार शहर में जाम लगने की वजह से दिल्ली हिसार मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर एएसपी पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन परिजन आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में ढेर करने की मांग पर अड़े रहे। इससे पहले बुधवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मृतक जीवन के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Hisar News Today: पुलिस एनकाउंटर में मार गिराने की मांग

हिसार के सूर्य नगर में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की सुबह डेयरी संचालक जीवन की करीब एक दर्जन लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जीवन की हत्या को लेकर उसके परिजनों में काफी गुस्सा बना हुआ है और वह तभी से जीवन के हत्यारों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस जीवन की हत्या करने की वारदात में शामिल किसी भी हत्यारे को पकड़ नहीं पाई है। ( Latest News Hisar Haryana )
दिल्ली हिसार मार्ग पर जाम
बुधवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डेरी संचालक जीवन के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने सोचा था कि पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजन उसका चुपचाप अंतिम संस्कार करते हैं लेकिन बुधवार के दोपहर को करीब 3 बजे उसके परिजन दिल्ली हिसार मार्ग पर पहुंचे और जिंदल चौक पर जाम लगा दिया। दिल्ली हिसार मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
पुलिस ने वाहन चालकों को दूसरी वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरने के लिए रुट डायवर्ट किया। एग्जाम लगने की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। परंतु मृतक के परिजन नहीं माने फाइनेंसर में सहित उसके अन्य साथियों का एनकाउंटर करने की मांग पर अड़े रहे। मरने से पहले जीवन की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें वह है फाइनेंसर में के साथ-साथ मोल्लड़ नाम के व्यक्ति का भी नाम ले रहा है और उनके साथ 15-20 लोगों के द्वारा हमला करने की बात कह रहा है।
गौरतलब है कि हिसार से सूर्य नगर की गली नंबर 5 में जीवन ने पशु डायरी की हुई थी और उसका कुछ समय पहले पशुओं के गोबर डालने और पशुओं के लिए खौर बनाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले फाइनेंसर रमेश के साथ झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में जीवन और उसकी पत्नी को चोटें आई थी और पुलिस ने फाइनेंसर रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश को लेकर रमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे जीवन पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। लेकिन जीवन की हत्या के 2 दिन भी जाने के बाद पुलिस उसके हथियारों में से किसी भी एक को पकड़ने में नाकाम रही है।










