---Advertisement---

Fatehabad News Today: उधार में दूध नहीं देने पर डेयरी संचालक पर चाकू से हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Fatehabad News Today: उधार में दूध नहीं देने पर डेयरी संचालक पर चाकू से हमला
---Advertisement---

Fatehabad News: Dairy Operator Attacked With Knife For Refusing To Provide Milk On Credit

Fatehabad News Today : हरियाणा के फतेेहाबाद में एक युवक को जब डेयरी से उधार में दूध और पनीर नहीं मिला तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डेयरी संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में डेयरी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना डेयरी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डेयरी संचालक टोनी गांधी से मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद शहर के डीएसपी रोड़ पर स्थित डेयरी से एक युवक सोमवार की शाम को दस किलो दूध और पनीर लेने के लिए पहुंचा। लेकिन डेयरी संचालक ने उसे उधार में दूध और पनीर देने से इंकार कर दिया। उसके बाद युवक वहां से चला गया और कुछ समय के बाद अपने साथियों के साथ पहुंचा। युवकों ने डेयरी में आते ही गाली गलौज शुरू कर दिया और जब डेयरी के संचालक व उसके करिंदे ने विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।

डेयरी में झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक मौके से भाग गए। इस हमले में डेयरी संचालक व उसका करिंदा घायल हो गए।

इस संबंध में फतेहाबाद पुलिस प्रवक्ता विनोद ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की कारवाई की जाएगी और हमलावर युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। नियमानुसार करवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

1800 रुपए का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बलेनो कार चालक, फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा आरोपी

July 22, 2026

Fatehabad Police: टोहाना में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पैरिस होटल संचालक गिरफ्तार

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

Tohana News: 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो काबू, पंजाब के नशा तस्कर टोहाना पुलिस के शिकंजे में

July 12, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer