Verification: eefe237ed2c24d7f

Fatehabad Police: टोहाना में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पैरिस होटल संचालक गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

Fatehabad police raid in Paris hotel tohana News. 

हरियाणा न्यूज टूडे: Fatehabad Police ने टोहाना में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पैरिस होटल टोहाना में ग्राहकों को महिला उपलब्ध कराई जाती थी। पुलिस ने होटल में देह व्यापार करने के मामले में पैरिस होटल के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। टोहाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

होटल पेरिस में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार का भंडाफोड़

टोहाना शहर थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि भूना रोड स्थित पुरानी पुन्नी फैक्टरी के समीप स्थित होटल पेरिस में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने होटल की तलाशी के दौरान मौके से एक महिला एवं एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया

 

प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में सामने आया कि पैरिस होटल संचालक द्वारा कथित रूप से महिला को ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया जाता था तथा उसकी कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखा जाता था। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में थाना शहर टोहाना में मुकदमा नंबर 211 दिनांक 19 जुलाई 2026 को अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

थाना शहर टोहाना पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गतिविधि में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त है या नहीं। पुलिस ने मामले में होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव शर्मा पुत्र सत्यनारायण निवासी गांव कालवान, जिला जींद, हाल संचालक होटल पेरिस, टोहाना के रूप में हुई है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer