Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद लूट का खुलासा, सीआईए पुलिस ने जींद के बदमाश को दबोचा, बाइक बरामद

0 minutes, 3 seconds Read

    Narnaund robbery exposed

 सीआईए नारनौंद ने लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद

 Haryana News Today: सीआईए नारनौंद की टीम ने नारनौंद लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है और उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित के कब्जे से लूट की वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19.07.2026 को थाना नारनौंद में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल छीन ली और मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना नारनौंद में लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ( Hansi News Today )

मामले की गहन जांच के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर साहिल उर्फ रोनक निवासी गांव धीमाणा, जिला जींद की संलिप्तता सामने आई। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। ( Narnaund News Today )

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की गई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer