Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ की बैठक

0 minutes, 3 seconds Read

Sarva Karamchari Sangh meeting regarding demands of employees in Haryana

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 हरियाणा न्यूज टूडे: नारनौंद : सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक नारनौद कार्यकारिणी की मीटिंग वीरवार को अग्निशमन केंद्र पर हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान मास्टर योगेंद्र माजरा ने की व मंच का संचालन जसवीर श्योकंद  किया। मीटिंग में रिटायर्ड कर्मचारी संघ व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ने भाग लिया।

सर्व कर्मचारी संघ की नारनौंद में बैठक

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक कैशियर बदन सिंह ने कहा कि आज सभी विभागों का निजीकरण सरकार द्वारा किया जा रहा है। जिसके कारण विभाग सिकुड़ते जा रहे हैं। हम सभी को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई प्रधान मंसाराम ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। जिसके कारण सफाई व अग्निशमन के कर्मचारी हड़ताल करने पर मजबूर है। बिजली विभाग से रामदिया शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि 11 से 13 अगस्त को तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग संघर्ष मोर्चा के बैनर तले की जा रही है। ( Narnaund News Today )

एग्री डिस्काम, स्मार्ट मीटर योजना गुड़गांव जैसे सर्कल को पैरेलल में निजी कंपनी के हाथों में बेचा जा रहा है। इसको रद्द करने के एवज में हड़ताल की जा रही है। अग्निशमन विभाग देवेंद्र लोहान ने कहा कि सरकार वार्ता करने के बाद भी मांगो का परिपत्र जारी नहीं करती जिससे कर्मचारियों में रोष है। जिसके कारण अग्निशमन कर्मचारियों ने दोबारा से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान मास्टर योगेंद्र माजरा ने कहा कि आज प्रदेश में विभागों के हालात खराब है। लगभग सभी विभागों के कर्मचारी आंदोलन की राह पर है।

उन्होंने कहा कि 6 से 8 अगस्त से नगर पालिका व अग्निशमन कर्मचारी सरकार की वादा खिलाफी करने पर हड़ताल क दोबारा से हड़ताल शुरू कर दी है। 7 अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ द्वारा जिला हिसार में कच्चे कर्मचारियों को लेकर रैली व प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला हांसी में 11 अगस्त को  हांसी ब्लॉक व नारनौंद ब्लॉक के सभी विभागों के कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर  प्रदर्शन करते जिला उपायुक्त हांसी को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों की सभी जायज मांगों का समर्थन करता है व विश्वास दिलाता है कि कर्मचारियों की हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करेगा। इस अवसर पर रमेश कुमार, रणधीर सिंह ,टोनी, विकास गौतम, विनोद कुमार, संदीप कुमार, राजेश पेटवाड़ आदि ने भाग लिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer